बरेली: नशे में डीजे पर भतीजों ने चाची के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में रिशेप्शन पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान चाची के साथ भतीजों ने छेड़छाड़ की और विरोध पर मारपीट की। एडीजी जोन पीसी मीना के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हजियापुर निवासी महिला ने बताया कि 22 मई की रात उनके देवर की शादी की रिशेप्शन पार्टी थी। पार्टी में मोहल्ले के सागर, आकाश, रिंकू और बिट्टू भी शामिल हुए थे, जो रिश्ते में भतीजे हैं। आरोप है कि सभी डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान ग्रुप डांस के बहाने छेड़छाड़ की। घटना वाले दिन थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 23 मई को आरोपियों ने घर में घुसकर पति का ई रिक्शा तोड़ दिया। अगले दिन दोबारा थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर एडीजी से शिकायत की।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'मैंने शादी करके गलती कर दी', कासगंज में तैनात मुख्य आरक्षी ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार