बरेली: कांग्रेस ने जातीय जनगणना कराओ आरक्षण बढ़ाओ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें 22 जून को पुराना शहर के एक शादी हाल में होने वाले जातीय जनगणना कराओ आरक्षण बढ़ाओ सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र की डबल इंजन भाजपा सरकार से यह मांग करेंगे कि जातिगत जनगणना कराई जाए और उसी हिसाब से आरक्षण को बढ़ाया जाए।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला महासचिव जिया उर रहमान, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, युसुफ नन्हे, रियाजुल प्रधान, आकिल खान, दत्त राम गंगवार, मिश्रा लाल गंगवार, पार्षद सादिक अंसारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: फरीदपुर सीएचसी ने जीता कायाकल्प अवार्ड, सीएमओ ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार