मुरादाबाद: योगमय हुई पीतलनगरी, लोगों संग जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को पीतलनगरी योगमय रही। जन सामान्य के साथ जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों ने योगासन कर अनुलोम विलोम, कपालभाति प्राणायाम कर योग से निरोग रहने का संदेश दिया। 

जिला प्रशासन की ओर से मुख्य आयोजन कंपनी बाग में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना आदि ने योग किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज दुनिया के सौ से अधिक देशों ने भारतीय योग पद्धति को अपनाया है। योग हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर है। यहां योग करने वालो में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और विभिन्न कालेजों के सैकड़ों छात्र छात्राएं और महानगर के नागरिक शामिल रहे। 

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने गांधी पार्क में योगासन किया। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। योग से हमें स्वस्थ शरीर और मन मिलता है। वहीं अंबेडकर पार्क में नगर आयुक्त संजय चौहान ने योग किया। जबकि रेलवे स्टेडियम में डीआरएम अजय नंदन ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगासन किया।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: 62 करोड़ रुपये से बनेगा मुरादाबाद-कुंदरकी डींगरपुर पाकबड़ा मार्ग

 

संबंधित समाचार