युवक ने PM मोदी को जान से मारने की दी धमकी, दिल्ली पुलिस के पास आई कॉल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को दिल्ली पुलिस के आऊटर डिस्ट्रिक पीसीआर को एक कॉल रिसीव हुई जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी को, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को और देश के गृहमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। उसका नाम संजय वर्मा है। फिलहाल पुलिस संजय की तलाश कर रही है। बता दें संजय वर्मा दिल्ली के मादीपुर इलाके का रहने वाला है। संजय को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। 

ये भी पढे़ं- ईडी ने उद्योगपति सुजीत पाटकर के खिलाफ धनशोधन के मामले में की छापेमारी

 

संबंधित समाचार