अलीगढ़ में सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले - जिन्ना की तस्वीर दीवार ही नहीं दिलों से भी निकलनी चाहिए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर पहले भी कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने निशाना साधा है। एक बार फिर भाजपा के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर सांसद यहाँ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिन्ना की तस्वीर केवल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों से भी निकलनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस तथ्य को झुठलाया नहीं जा सकता है कि पाकिस्तान का पहला प्रधानमंत्री लियाकत अली यही का ग्रेजुएट था और खुद जवाहर लाल नेहरू ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया के पेज नंबर 403 पर लिखा है मुस्लिम लीग की स्थापना का मुख्य स्रोत एएमयू है। उन्होंने कहा कि ये महज किसी धर्म विशेष का नहीं है बल्कि कट्टरता का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धर्म या मजहब के आधार पर ना तो योजनाएं बनाईं और ना ही व्यक्तियों को इस आधार पर सम्मानित किया।        

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एएमयू में हमेशा कट्टरपंथी तत्वों को ही श्रेय मिलता है। बीजेपी नेता ने कहा, ये मामला हिंदू मुसलमान का नहीं है मामला कट्टरवादी सोच को है, जो कि देश के अंदर अलगाव बिखराव को बढ़ाती रहती है। उन्होंने कहा कि देश के इस महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय को अपने अंदर बदलाव लाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें -International Yoga Day 2023: अखिलेश ने प्रदेशवासियों को दी विश्व योग दिवस की बधाई, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार