International Yoga Day 2023: अखिलेश ने प्रदेशवासियों को दी विश्व योग दिवस की बधाई, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विश्वभर में उत्साह के साथ मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा योग तन, मन और आत्मा के एकात्म का वो योग है, जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता है और व्यक्तित्व का विकास करके अन्य से भी जुड़ने की प्रेरणा देता है।

 

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ट्वीट कर लिखा कि योग भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है। योगासन न केवल हमें स्थिरता प्रदान करते हैं, बल्कि हमें शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं। योग  भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सभी के सामने है, दुनिया के सामने है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को नई प्रेरणा दी है कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल 'योग' से प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: हथिनी जयमाला और चंपाकली ने भी वन कर्मियों के साथ किया योगासन, देखें Video

संबंधित समाचार