अब ऑनलाइन बुक करें Delhi Metro के टिकट, मिलेगा टोकन की लाइन से छुटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए  एक नई टिकटिंग सर्विस पर काम चल रहा है जोकि जल्द लॉन्च हो सकती है। इस नई सर्विस के तहत अब यूजर्स फोन पर ही खुद का टिकट जनरेट कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार यह टिकट QR Code बेस्ड होगा।

यह एप्लीकेशन अब अपने फाइनल स्टेज पर है और जल्द ही लॉन्च हो सकती है। DMRC की तरफ से इस एप्लीकेशन की टेस्टिंग चल रही है, जिस में इसके कई पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। सभी टेस्टिंग पूरे होने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। वहीं यात्रियों को इस ऐप में पेमेंट करने के कई सारे ऑप्शन मिलेगे जिस से यूजर्स पेमेंट कर अपना टिकट बुक कर सकते है।

ये भी पढ़ें : Jio Cinema Vs Hotstar के बीच फ्री स्ट्रीमिंग की लड़ाई, जानें क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्या है रणनीति?

संबंधित समाचार