Tata AIA लाइफ पॉलिसी धारकों को देगी 1,183 करोड़ रुपये का लाभांश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने पिछले वित्त वर्ष के लिए अपने भागीदार पॉलिसीधारकों को 1,183 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान की घोषणा की है जो एक साल पहले की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। टाटा समूह की बीमा कंपनी ने कहा कि उसकी तरफ से दिया गया यह अबतक का सर्वाधिक लाभांश है।

इसके पहले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कंपनी ने 861 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान किया था। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी समित उपाध्याय ने कहा कि उसके 7,49,229 पॉलिसीधारक वित्त वर्ष 2022-23 के लिए घोषित लाभांश के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि गत 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध आय कई गुना बढ़कर 506 करोड़ रुपये हो गई जबकि उसके एक साल पहले यह सिर्फ 71 करोड़ रुपये थी। 

ये भी पढ़ें:- संरा मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, रुचिरा कंबोज ने कहा- योग उत्सव एक 'अनोखा अवसर'



संबंधित समाचार