सुल्तानपुर में विधायक के सामने भिड़े दो पक्ष, जानिए क्या है मामला
जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गोसाईगंज थाना अंतर्गत सुरौली गांव में भाजपा नेता शत्रुघ्न और दीपू के बीच सड़क बनवाने को लेकर विवाद था। शत्रुघ्न सड़क को नक्शे के मुताबिक बनवाये जाने की मांग कर रहे थे जबकि दीपू और उनके भाई रास्ता दूसरी तरफ से बनाए जाने की बात कर रहे थे।
बुधवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय गांव में एक कार्यक्रम में पंहुचे तो दोनों पक्ष उनके सामने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करने लगे। विधायक कुछ कहते इसके पहले ही दोनों पक्ष में कहा सुनी व झड़प होने लगी तो विधायक के साथ चल रहे उनके सहयोगियों व गनरों ने दोनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने इस मामले में देर शाम तक कहीं कोई शिकायत नहीं की है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : विवादों में घिरी सलोन नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक, हुआ हंगामा
