प्रतापगढ़ : सीओ के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
प्राचार्य की कुर्सी पर सीओ के बैठने के प्रकरण में कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान सीओ ट्रैफिक के पीबीपीजी कालेज के प्राचार्य की कुर्सी पर बैठने का मामला थम नहीं रहा है। बुधवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि पीबीपीजी कालेज सिटी में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान सीओ ट्रैफिक प्रभात कुमार द्वारा सीधे प्राचार्य कक्ष में जाकर उनकी कुर्सी पर बैठने और अभद्रता के मामला थम नहीं रहा है। डा. जय मंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ, पीबीपीजी कालेज सिटी,बद्री नारायण सिंह पीजी कालेज सकरौली मादूपुर, प्रभात एकेडमी आदि कालेजों के शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। एक स्वर से शिक्षकों ने सीओ पर कार्रवाई की मांग की।
एएसपी ने की प्राचार्य से बात
सीओ ट्रैफिक प्रभात कुमार के कालेज में परीक्षा के दौरान प्राचार्य की कुर्सी पर बैठने व अभद्रता के आरोप की जांच शुरू हो गई है। एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्र बुधवार को प्रकरण में प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव से बात किए। उन्होंने कहा कि भरोसा रखें,जांच निष्पक्ष होगी।
ये भी पढ़ें -आईजी अयोध्या ने किया Sultanpur Jail का निरीक्षण, फंदे से लटके मिले हैं दो कैदियों के शव
