बरेली: योग शरीर और मन दोनों के लिए वरदान - डॉ. अशोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में आयोजित योग शिविर में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति ने कराया योग

बरेली, अमृत विचार। योग शारीरिक और और मानसिक दोनों सेहत के लिए लाभदायक है। सेहत के साथ शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता जरूरी है जो योग से ही संभव है। यह बात बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित वृहद योग शिविर में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल ने कही।

उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के भीतर विद्यमान क्षमताओं को विकसित करता है। मांसपेशियों को लचीला बनाकर पाचनतंत्र को मजबूत करता है। इससे आंतरिक अंग स्वस्थ होते हैं और सहनशक्ति बढ़ने के साथ एकाग्रता सुधरती है।

इसलिए रोज योग करना चाहिए। शिविर में यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बीआई कॉलेज ऑफ फार्मेसी समेत सभी कॉलेजों के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डॉ. अशोक ने सभी को योग कराया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी की प्रति कुलपति डाॅ. किरन अग्रवाल, कुलसचिव डाॅ. सुशील कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. एचके प्रेमी, प्रधानाचार्य डाॅ. दिग्विजय सिंह, डॉ. चीना गर्ग, डाॅ. सत्यजीत नायक, डाॅ. शिवलिंगेश, डाॅ. मिथिला बिष्ट, डाॅ. मधुसूदन आस्तकर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान, प्रशासनिक अधिकारी सीएस कांडपाल आदि मौजूद रहे।

पसंद है योग करना
1. एक साल से योग कर रही हूं, मम्मी-पापा रोज सुबह अपने साथ योग कराते हैं। सभी आसन मुझे आते हैं लेकिन पद्मासन मुझे सबसे ज्यादा पसंद है--- वाणी अग्रवाल।

2. मुझे योग करना अच्छा लगता है, दीदी को देखकर एक बार मन किया करने का फिर रोज करने लगा। योग करने के बाद अच्छा महसूस होता है--- हृदय अग्रवाल।

योग कर निरोग रहने का संदेश
केशलता कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित शिविर में नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने योग किया। योग गुरु सीतू शर्मा और गोमती शर्मा ने योग कराने के साथ उसके लाभ की भी जानकारी दी। चेयरमैन डॉ. केशव कुमार अग्रवाल ने बताया कि योग सिर्फ योग दिवस पर नहीं बल्कि रोज करना चाहिए।

इससे शारीरिक लाभ के साथ मानिसक तनाव से मुक्ति मिलती है। प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र खंडेलवाल, कॉलेज प्राचार्या डॉ. प्रतिभा, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज मिश्रा, रिषभ कुमार, नितिन सहाय, सुनील दिवाकर, अनुप्रिया और शिवानी चौहान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: कस्तूरबा की बालिकाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, मेंहदी, ब्यूटीशियन और कढ़ाई-सिलाई की मिलेगी शिक्षा

संबंधित समाचार