बरेली: संक्रमण से दो की मौत, 132 नए संक्रमित मिले
अमृत विचार, बरेली। जिले में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई, वहीं, 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेंट्रल जेल में आठ और कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा विजिलेंस कार्यालय, सेना और जिला अस्पताल में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। एसीएमओ डा. अशोक …
अमृत विचार, बरेली। जिले में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई, वहीं, 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेंट्रल जेल में आठ और कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा विजिलेंस कार्यालय, सेना और जिला अस्पताल में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि मृतक संक्रमितों में रामवतार (75 वर्ष) निवासी साहूकारा थे। जुकाम और बुखार होने पर 30 अगस्त को इनके सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिव आने पर उनको कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे मृतक राजेंद प्रसाद महरोत्रा (74 वर्ष) निवासी मोहल्ला चौधरी गुलाब नगर थाना किला थे। 26 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोविड एल-3 अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की दोपहर को मौत हो गई।
वहीं, संक्रमितों में बिथरीचैनपुर, लोधीनगर में एक-एक, भोजीपुरा में तीन, एसआरएमएस में एक, कुंवरपुर में तीन, संजय नगर में तीन, ग्रेटर ग्रीन पार्क में एक, राजेंद्र नगर में तीन, प्रेमनगर में दो, शिव स्टेट में एक, थाना मीरगंज क्षेत्र में पांच, इज्जतनगर क्षेत्र में छह, खुशलोक अस्पताल में एक, एकता नगर में दो, माडल टाउन में एक, पनबड़िया में एक, डंडिया नजमुलनिशां में एक, टिसुआ में एक, इफ्को में एक, भमौरा में एक, केयर हॉस्पिटल में एक, रोहलीटोला में एक, किढ़ोना, बिहारीपुर, बिशारतगंज, पेंगा, फतेहगंज ठाकुरद्वारा, नई बस्ती, विनायक हॉस्पिटल, ट्यूलिप ग्रांड कालोनी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।
वहीं, कर्मचारी नगर में चार, रसुइया में एक, आंवला में सात, नवाबपुरा में एक, फरीदपुर के मोहल्ला परा में तीन, रुरिया में एक, परतापुर चौधरी में एक, मठ लक्ष्मीपुर रोड पर एक, आशुतोष सिटी में एक, नकटिया में एक, पीडीनगर में एक, नेकपुर में एक, सीबीगंज में एक, पटवा गली बजरिया में दो, बानखाना में एक, जकाती में एक, कटरा चांद खां में एक, मढ़ीनाथ में एक, फाइक एन्क्लेव में दो, कालाबाड़ी में एक, देवचरा में एक, सुभाष नगर में दो, पटेल बिहार में एक, सुरेश शर्मा नगर और नवाबगंज में एक-एक को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विजिलेंस, सीओ कार्यालय, सेना और जिला अस्पताल में एक-एक संक्रमित
सोमवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में विजिलेंस कार्यालय, मिशन हॉस्पिटल के सामने, सेना और जिला अस्पताल में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। वहीं फरीदपुर में तीन लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें एक सीओ कार्यालय में तैनात है। सभी संक्रमितों को आईसोलेट किया जा रहा है।
