बरेली: साले ने लगाया जीजा पर गर्भवती बहन की हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला की झोलाछाप के क्लीनिक पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसको लेकर मृतका के भाई ने अपने बहनोई और झोलाछाप पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, क्योलड़िया थाना क्षेत्र में सतवन पट्टी गांव की रहने वाली 26 वर्षीय मेहनाज की क्षेत्र के ही परसरामपुर गांव निवासी हारुन के साथ निकाह किया था। जिसके बाद से वह परसरामपुर में अपनी ससुराल में रह रही थी। इस बीच बुधवार को जब मेहनाज को प्रसव पीड़ा हुई। तो गर्भवती महिला के पति किसी सरकारी अस्पताल या अच्छे निजी अस्पताल ले जाने के बजाय झोलाछाप के पास लेकर पहुंचा।

मेहनाज के भाई इकबाल का कहना है झोलाछाप ने उसकी बहन की नॉर्मल डिलवरी के नाम पर कहीं दूसरी जगह भी नहीं ले जाने दिया। वहीं प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद भी डॉक्टर से ऑपरेशन नहीं किया। इस बीच मेहनाज दर्द से काफी देर तक तड़पती रही। लेकिन उचित उपचार नहीं होने की वजह से उसकी मौत हो गई। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

वहीं, मृतका के भाई ने अपने बहनोई और झोलाछाप पर मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई इकबाल का कहना है कि अगर झोलाछाप उसकी बहन की नॉर्मल डिलीवरी का प्रयास न करता तो जान बच सकती थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार