सीतापुर: अलग-अलग दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, सीतापुर। जिले में अलग-अलग दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया। घायल होने के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहली दुर्घटना सरला 70 वर्ष पत्नी मोलहे निवासी फत्तेपुर थाना महोली के साथ हुई। वह ट्रेजरी में सफाई का काम करती हैं। आज सुबह वह बेहोश हालत में मिली। जिसकी सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। पुलिस व स्टाफ के साथ उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं दूसरी दुर्घटना अमन 5 वर्ष अमित निवासी हबीबपुर थाना रामकोट के साथ हुई। दोपहर 12 बजे घर में रखे हुए पंखे में करंट उतर रहा था पंखे को छूने से बच्चे को करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- सीतापुर: सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

संबंधित समाचार