Holi Ban In Pakistan : पाकिस्तान में कड़े विरोध के बाद विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर बैन का फैसला वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कड़े विरोध के बाद विश्वविद्यालयों में होली पर बैन लगाने की अधिसूचना वापस ले ली है। उच्च शिक्षा आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में लेटर जारी कर यह सूचना दी। पहले पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (HEC) ने विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर रोक लगा दी थी। उसका यह आदेश कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 12 जून को परिसर में होली मनाने और उस घटना का वीडियो वायरल होने के कुछ दिन बाद आया था। लेकिन अब एचईसी ने 22 जून, 2023 को इस संबंध में एक लेटर जारी कर सूचना दी कि होली मनाने पर बैन की अधिसूचना वापस ले ली गई है।

 उच्च शिक्षा आयोग की कार्यकारी निदेशक शाइस्‍ता सोहेल ने आज एक अधिसूचना में कहा, पाकिस्‍तानी उच्च शिक्षा आयोग सभी मजहबों की धार्मिक आस्‍था, पर्व और उनकी मान्‍यताओं का सम्‍मान करता है। हम यह स्‍पष्‍ठ कर रहे हैं कि किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी और, उच्च शिक्षण संस्‍थानों में होली के सेलिब्रेशन को बैन नहीं किया जाएगा। 


इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता और नेशनल एसेंबली सदस्य खीयल दास कोहिस्तानी ने पाकिस्‍तानी शिक्षा मंत्री राणा तनवीर को पाकिस्‍तान के विश्वविद्यालयों में होली के सेलिब्रेशन पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर आगाह किया था। खीयल दास कोहिस्तानी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था, राणा तनवीर साहब, होली प्यार फैलाने वाले रंगों का त्योहार है। कायदे आजम ने पाकिस्तानभर में धार्मिक प्रथाओं के लिए सम्मान की घोषणा की थी तो हिंदू समुदाय को आहत करने के लिए यह पत्र क्यों प्रसारित किया जा रहा है? वजीर-ए-आजम के रूप में नवाज शरीफ साहब ने भी इस समुदाय के साथ होली मनाई थी।

ये भी पढ़ें :  Submarine missing: सिगार जैसी दिखती है लापता पनडुब्बी, चंद घंटों की बची है ऑक्सीजन, खोजने में लगी है पूरी दुनिया

 

संबंधित समाचार