प्रयागराज: पति का दावा- PCS पत्नी वसूलती है विभाग से छह लाख रुपए महीना, हर पेज पर लिखा है शुभ-लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति ने 100 पन्नों की डायरी अधिकारी को सौंपी

प्रयागराज/अमृत विचार। बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ लिया है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ज्योति वर्मा के पति आलोक ने 100 पेज की एक डायरी अधिकारियों को सौंपी है।
 
गौरतलब है कि ज्योति वर्मा वर्तमान में बरेली सुगर मिल में बतौर जीएम पद पर तैनात हैं। वह 2021 में कौशांबी की चायल तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात रह चुकी हैं। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति ने दावा किया है कि डायरी में ज्योति हर महीने 6 लाख रुपये की वसूली करती है। वसूली में मिलने वाले रुपयों का लेखा-जोखा डायरी में लिखती हैं। 

फिलहाल, ज्योति के पति के दावे में कितने सच है, यह जांच का विषय है। आलोक मौर्य ने इस मामले मे होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर डीजी होमगार्ड वीके मौर्य ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को इस जांच को सौंपा है। पति आलोक के बयान दर्ज होने के बाद बरेली सुगर मिल में जीएम पद पर तैनात महिला अफसर से पूछताछ की जाएगी।

हलांकि प्रयागराज में पंचायती राज विभाग में तैनात आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि इस डायरी में हर महीने कहां से और किस काम से कितना पैसा मिला इसका हिसाब-किताब भी लिखा हुआ है। आलोक ने दावा किया है कि डायरी में जो लिखावट है वह ज्योति की है। प्रशासन इसकी जांच भी करा सकता है।

Untitled(1)

शादी के बाद पढ़ाया-लिखाया सब बेकार, दोनों में तकरार
आलोक के मुताबिक ज्योति के साथ उनकी शादी 2010 में शादी हुई थी। 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने ज्योति को पढ़ाया-लिखाया और कोचिंग में दाखिला कराया। जिसके बाद 2015 में ज्योति का चयन हो गया। लोक सेवा आयोग से महिलाओं में ज्योति की तीसरी रैंक और ऑल ओवर 16वीं रैंक थी। परिवार में सभी लोग बहुत खुश थे। 2015 में जुड़वा बच्चियां हुईं। 2020 तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चला। 

आलोक ने कहा कि 2020 में ज्योति की दोस्ती गाजियाबाद में तैनात जिला कमांडेंट होमगार्ड ​​​​​से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। मुझे लगा अधिकारी हैं तो बातचीत तो होती होगी। लेकिन, 2022 में एक बार घर के मोबाइल में अपना फेसबुक लॉगिन करके ज्योति भूल गई। 

उस दौरान दोनों के बीच अश्लील चैट को देख मेरा माथा ठनक गया। मेरे विरोध पर  लड़ने-झगड़ने और जेल भेजने की धमकी देने पर अमादा हो गई। 22 दिसंबर 2022 को आलोक ने दोनों को होटल मैरियट लखनऊ में रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर सफाई देने लायक कुछ नहीं रहा। दोनों ने हमारे लगे जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से हम जान बचाकर भागे।

फोन करके कहा- तलाक दे दो, वर्ना मारे जाओगे
आलोक ने कहा एक सप्ताह पहले मुझे फोन करके कहा कि अपनी इच्छा से तलाक दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। मुझे आए दिन रेप केस में फंसाने की धमकी देती हैं। पत्नी ने धूमनगंज थाने में फर्जी दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। वही जब हमने धूमनगंज थाने में मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराने को आवेदन किया, तो थाना प्रभारी ने मना कर दिया। 

कहा कि वह अधिकारी हैं, इसलिए हमने दर्ज किया है।  उधर आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी ज्योति का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। इस आशय के कुछ वॉट्सऐप चैट भी उन्होंने होमगार्ड अधिकारियों को दिया है।

पत्नी ने पति लगाया 50 लाख और घर मांगने का आरोप
बरेली के सेमेखेड़ा स्थित शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात ज्योति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि उनके पति ने उनका वॉट्सऐप हैक करके उनके सभी चैट वायरल किए हैं। मेरे पति आलोक मुझसे 50 लाख रुपए और घर की मांग कर रहे हैं। इस वजह से मैंने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ धूमनगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। मैं उनसे तलाक चाहती हूं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव