लखनऊ नगर निगम बिना लाइसेंस श्वान पालने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। नगर निगम ने बिना लाइसेंस श्वान पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पहले दिन 11 श्वान बिना लाइसेंस के पाए गए। जिनके पालकों से जुर्माना के ताैर पर 46 हजार रुपये वसूले गए। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने टीम के साथ श्वान लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान जोन 1 के अंतर्गत गोखले मार्ग, महाराणा प्रताप मार्ग, बटलर पैलेस कॉलोनी, डालिबाग कॉलोनी, पार्क रोड हजरतगंज व जोन- 4 के अंतर्गत विपुल खंड, विशाल खंड, पत्रकार पुरम चौराहा आदि जगह चेकिंग की। इन क्षेत्रों में टीम को 11 लोग बिना लाइसेंस श्वान पालते मिले। सभी से मौके पर कुल 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जो नगर निगम कोष में जमा किया गया। डॉ. अभिनव ने बताया कि इसी तरह 24 जून तक अभियान चलेगा।

श्वान पालने वाले निर्धारित शुल्क जमा कर लाइसेंस जरूर प्राप्त करें। विदेशी व उनके क्रॉस श्वान की लाइसेंस फीस एक हजार रुपये व देशी श्वान की लाइसेंस फीस 200 रुपये है। अबतक नगर निगम द्वारा 2040 लाइसेंस बने हैं। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग आठ हजार लाइसेंस बने थे। चेकिंग के दौरान जुर्माना न जमा करने की स्थिति में श्वान जब्त करेंगे।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : गंगा एक्स्प्रेस-वे के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से पूर्ण करने का दिया निर्देश

 

संबंधित समाचार