जो बाइडन ने प्रणब दा के निधन पर जताया दुख, कहा- वह एक सच्चे जनसेवक थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक संदेश में अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन ने दिग्गज नेता को एक ‘सच्चा जनसेवक’ कहा है। अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को ट्वीट किया, “राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने वैश्विक …

वाशिंगटन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक संदेश में अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन ने दिग्गज नेता को एक ‘सच्चा जनसेवक’ कहा है। अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को ट्वीट किया, “राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने में हमारे दोनों राष्ट्रों के संबंधों के महत्व पर गहरा विश्वास किया।”

उन्होंने कहा, “जिल (बाइडन की पत्नी) और मैं उनके निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं। उनके प्रियजनों और भारतीय लोगों के लिए हमारी प्रार्थना।”

बाइडन ने पोस्ट के साथ एक फोटो भी डाला, जिसमें वह मुखर्जी के साथ नजर आ रहे हैं।” भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक मुखर्जी का सोमवार शाम को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 2012 से लेकर 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे।

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर जताया शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पूर्व भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “मुझे भारत के पूर्व राष्ट्रपति हैशटैगप्रणबमुखर्जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी संवेदना। उन्होंने अपना एक महान नेता खो दिया।”

इजराइली राष्ट्रपति रिवलिन ने मुखर्जी के निधन पर दुख जताया
इजराइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर संवेदना जताते हुए उन्हें इजराइल का सच्चा मित्र बताया और कहा कि मुखर्जी ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मदद की। रिवलिन ने ट्वीट किया, इजराइल पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन से दुखी भारत के लोगों और मुखर्जी के परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, मुखर्जी देश और विदेश में एक बहुत सम्मानित राजनेता थे और इजराइल के एक सच्चे दोस्त थे जिन्होंने हमारे देशों और लोगों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत किया।

प्रणब मुखर्जी ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को मजबूत करने में योगदान दिया
अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जाताया।  उन्होंने ट्वीट कर कहा कि समाज सेवा के अपने लंबे करियर में प्रणब मुखर्जी ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को मजबूत करने में योगदान दिया।

नेपाली पीएम बोले- मुखर्जी ने निधन से दुख पहुंचा
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी प्रणव मुखर्जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से दुख पहुंचा। भारत की सरकार, उनके परिवारीजनों और भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 20 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। ब्रेन सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। उन्हें साल 2019 में भारत रत्न, जो कि भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है और साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

संबंधित समाचार