मुरादाबाद : एमडीए 1250 हेक्टेयर में बसाएगा आधुनिक शहर, मेडिसिटी, एजुकेशन और हैंडीक्राफ्ट समेत अन्य सुविधाएं होंगी विकसित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिवरफ्रंट, एम्यूजमेंट पार्क, व्यावसायिक नगर और पर्यटन का बनेगा केंद्र

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के समागम सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, साथ में सचिव राजीव कुमार पांडे।

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण 1250 हेक्टेयर  जमीन पर मेडिसिटी, एजुकेश सिटी, हैंडीक्राफ्ट, आईटी सिटी से युक्त आधुनिक शहर बसाएगा। सब कुछ योजना के अनुसार चला तो अगले तीन से पांच साल में यह साकार हो जाएगा। इसमें रिवरफ्रंट, एम्यूजमेंट पार्क, व्यवसायिक नगर, स्पोर्ट्स सिटी और पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने शुक्रवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी दी। प्राधिकरण कार्यालय के समागम सभागार में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इसमें डिडोरी, डिडोरा, चौधरपुर, खदाना, रसूलपुर सुनवाती, सोनकपुर, भीमाठेर, लोधीपुर जवाहरनगर, सलेमपुर बांगर, शाहपुर तिगरी और सिकंदरपुर की भूमि शामिल होगी। भूस्वामी से जमीन की सीधे खरीद होगी। इस आधुनिक शहर में शिल्पग्राम भी बनेगा।

उन्होंने बताया कि जमीन की खरीद प्राधिकरण सीधे भूस्वामी से कर उनके खाते में भुगतान करेगा।
मास्टरप्लान में चिह्नित महायोजना मार्गों का निर्माण, हरित क्षेत्र का विकास, कांठ रोड को दिल्ली रोड से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे शहर में जाम से निजात मिलेगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर पूर्ण रूप से रोक लगेगा। गागन नदी की सीमा से शहर को विकसित किया जाएगा। सिंगल विंडो पर प्राधिकरण के भूतल पर सात जुलाई तक आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति दरों का शीघ्र निर्धारित की जाएगी। आर्टिजनों के हुनर को मंच मिलने से रोजगार विकसित होगा। उन्होंने उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि मुरादाबाद महायोजना 2051 शासन में भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द स्वीकृति मिलेगी। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव राजीव कुमार पांडेय मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : रोगियों की सेवा में लगीं एंबुलेंस ‘बीमार’, जिम्मेदार बेफिक्र

संबंधित समाचार