विपक्ष दलों की बैठक: छलका ओपी राजभर का दर्द, कहा- बुलाते तो हम भी जाते, लेकिन अखिलेश...
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए बिहार की राजधानी पटना में आज 23 जून को विपक्षी एकजुटता को दिखाने के लिए कई प्रमुख दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में भाजपा को घेरने किए चर्चा की जाएं। बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी, पीडीपी,सपा समेत करीब 15 दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।
इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं का पटना पहुंचने का सिलसिसा बीते गुरुवार से ही शुरू हो गया है। अब पटना में होने वाले इस बैठक का समर्थन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश (ओपी) राजभर ने भी किया है।
ओपी राजभर ने विपक्ष की इस बैठक का समर्थन करते हुए कहा कि मुझको बैठक में नहीं बुलाया गया, अगर मुझे बैठक में बुलाया गया होता तो मैं जरूर जाता। इसके साथ ही ओपी राजभर ने कहा कि वहां के विपक्षी दलों की UP में क्या भूमिका है? दिल्ली का रास्ता UP से ही होकर जाता है, तो UP के नेताओं के साथ इस तरीके की बैठक क्यों नहीं की गई।
ओपी राजभर ने कहा कि आने वाले समय में एक दूसरा गठबंधन तैयार होने जा रहा है। यह गठबंधन मायावती और कांग्रेस के बीच होगा। साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूला पर भी जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथों में मेहंदी लगाए रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें क्यों
