बरेली: बच्चों के झगड़े में गई बुजुर्ग की जान, बीच बचाव कराने पहुंचे, धक्का लगने से हुए थे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चों के झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को आरोपी पक्ष ने धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 बेनीपुर सादात गांव में बुधवार दोपहर कृष्णपाल और गांव के सत्यपाल के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनके बीच लड़ाई हो गई। इसकी जानकारी होने पर कृष्णपाल के पिता हेमराज ( 65 ) सत्यपाल के बच्चों की शिकायत करने उनके घर गए। बेटे विनोद का आरोप है कि शिकायत करने गए उनके पिता हेमराज के साथ राज सत्यपाल, उनके बेटे शिवम, रूपेंद्र और बेटी खुशबू ने मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान खुशबू ने धक्का दिया, जिससे वह गिर गए। उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान हेमराज की मौत हो गई। इस घटना से परिजन सदमे में हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: MJPRU परिसर में बीएमएस में पहले दिन 40 छात्रों ने लिया प्रवेश

संबंधित समाचार