बरेली: MJPRU परिसर में बीएमएस में पहले दिन 40 छात्रों ने लिया प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) में गुरुवार से प्रवेश शुरू हो गए। पाठ्यक्रम में मेरिट के आधार पर प्रवेश किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष से शुरू हुए पाठ्यक्रम में 60 सीटें हैं और छह सीटें ईडब्ल्यूएस कोटे की हैं। प्रवेश पंजीकरण 18 मई से 20 जून तक हुए, जिसमें 59 छात्रों ने हिस्सा लिया। 21 जून को विभाग के द्वारा मेरिट जारी की गई। जिसमें पहले दिन 40 छात्रों ने रिपोर्ट कर प्रवेश लिया। प्रो. संजय मिश्रा ने बताया कि कुछ छात्रों ने शुक्रवार को प्रवेश के लिए फोन किया है। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए दोबारा मेरिट निकाली जाएगी।

12 हजार से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण
स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्रों के पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छह दिनों में 12 हजार से अधिक छात्रों ने प्रवेश पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर करा लिए हैं। इनमें बीए में 6 हजार, बीएससी जीव विज्ञान में 24 सौ, गणित में 850 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में पंजीकरण हुए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: नाला शिफ्टिंग कर आईवीआरआई रोड से जोड़ें सड़क- कमिश्नर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Hockey World Cup 2026: हरमनप्रीत सिंह के हाथों में टीम इंडिया की कमान, पाकिस्तान से 19 अगस्त को होगी महामुकाबला
Parliament Monsoon Session 2026 : बुधवार तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा-राजसभा की कार्रवाई, संसद में लाठीचार्ज पर कांग्रेस की मांग, कहा- गृह मंत्री दें जवाब
सिक्किम सुरंग हादसा: पीएम मोदी ने सीएम तमांग से की बात, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता
अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हो रही, मंत्री पर क्यों नहीं?
NEET अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के दिलजीत दोसांझ, पुरानी बंदिशों को याद कर उठाई छात्रों के हक में आवाज