IND vs WI : वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पुजारा टेस्ट टीम से बाहर, वनडे टीम में भी बड़ा फेरबदल
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार (23 जून) को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टेस्ट और वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे। अजिंक्य रहाणे को टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।वहीं तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
NEWS - India’s squads for West Indies Tests and ODI series announced.
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023
TEST Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal, Ajinkya Rahane (VC), KS Bharat (wk), Ishan Kishan (wk), R Ashwin, R Jadeja, Shardul Thakur, Axar Patel, Mohd.… pic.twitter.com/w6IzLEhy63
अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। अनुभवी स्पिनर मोहम्मद शमी को पूरे वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया। वनडे टीम में उमरान मलिक और विकेटकीप बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाजों जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार को वनडे टीम में भी चुना गया है।
India’s ODI Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Surya Kumar Yadav, Sanju Samson (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), Shardul Thakur, R Jadeja, Axar Patel, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Jaydev Unadkat, Mohd. Siraj, Umran Malik, Mukesh… pic.twitter.com/PGRexBAGFZ
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023
भारतीय टीम इस प्रकार है...
टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
🚨 JUST IN: India have named their squads for the Test and ODI series against West Indies.
— ICC (@ICC) June 23, 2023
Details 👇 https://t.co/CYqtZSDmiq
जानें पूरा शेड्यूल
डॉमिनिका का विंडसर पार्क 12 से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच 100वां मुकाबला होगा, जो 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल में होगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारत तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ इस साल अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप की अपनी तैयारी जारी रखेगा। पहला और दूसरा वनडे मैच 27 और 29 जुलाई को बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीसरा एकदिवसीय मैच एक अगस्त को ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में होगा।
ये भी पढ़ें : हरभजन की सलाह पर पंजाब क्रिकेट संघ ने तेज गेंदबाजों के लिए शुरू किया ओपन ट्रायल
