मुरादाबाद: बैनामा कराने के बहाने हड़प लिए 3.5 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मकान का बैनामा कराने के बहाने ग्रामीण से करीब साढ़े तीन लाख रुपए हड़प लिए। लंबा वक्त बीतने के बाद जब बैनामा नहीं हुआ तो किसान ने रकम वापस मांगी। कई दिन तक टरकाने के बाद उसने रकम देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने पाकबड़ा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मकान का बैनामा कराने के बहाने ग्रामीण से करीब साढ़े तीन लाख रुपए हड़प लिए। लंबा वक्त बीतने के बाद जब बैनामा नहीं हुआ तो किसान ने रकम वापस मांगी। कई दिन तक टरकाने के बाद उसने रकम देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने पाकबड़ा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कैलसा रोड निवासी मोहम्मद आरिस ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह काश्तकार है। उसकी पाकबड़ा में गिरजाघर के पीछे रहने वाले अखलाख और अब्बास से जान-पहचान थी। काफी समय पहले दोनों ने उससे कहा कि एक मकान बिक रहा है, अगर वह लेना चाहे तो कम कीमत में दिलवा सकते हैं।

आरिस के अनुसार दोनों ने उनको मकान दिखाया तो उसे पसंद आ गया। सौद तय होने के बाद उसने बैनामा कराने के लिए करीब साढ़े तीन लाख रुपए भी दोनों को दे दिए। उन्होंने कुछ दिनों बाद बैनामा कराने की बात कही। बताते हैं कि काफी समय बीतने के बाद दोनों ने बैनामा नहीं कराया। शक होने पर जब उसने रकम मांगनी शुरू की तो पहले वह टालते रहे, बाद में धमकाने लगे। पीड़ित ने अखलाख और अब्बास के खिलाफ पाकबड़ा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

संबंधित समाचार