पीलीभीत: जैसे पत्नी को मारा, वैसे ही कर देंगे गोली मारकर तेरी हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। जमीन के विवाद में गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में अब परिवार के सदस्यों को धमकियां दी जा रही है। हत्यारोपियों ने समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी खूबचंद की पत्नी राजेश्वरी देवी की 24 मार्च को जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इसी हत्याकांड के दो आरोपियों ने मृतका के पति को धमकाया है। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार की जान को खतरा बताते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: टक्कर लगने से सड़क पर गिरा युवक और उठने से पहले ही ट्रक के कुचलने से मौत...जानिए मामला
