पीलीभीत: धर्म परिवर्तन के बाद लव-जिहाद का शोर, हिंजामं का हंगामा..जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक पखवाड़ा के भीतर जनपद में तीन ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें धर्म परिवर्तन कराने का शोर मचा रहा। एक मामले में तो 24 घंटे की टालमटोल के बाद सुनगढ़ी पुलिस को कार्रवाई तक करनी पड़ गई और दो आरोपी जेल भेजे गए।  इसके बाद अब एक और मामला सामने आया।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती को बिजनौर के दूसरे समुदाय से जुड़े युवक के साथ पकड़ लिया। इसके बाद लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।  युवक के पास से नशीली गोलियां आदि भी बरामद हुए। युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर हिंजामं कार्यकर्ता चले गए और सख्त कार्रवाई की मांग की।  घटना के चलते हड़कंप मचा रहा।

मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को एक व्यक्ति से सूचना मिली कि बिजनौर का रहने वाला एक युवक पीलीभीत आया हुआ है। उसके साथ दूसरे समुदाय की जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती है।  इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए बताया गया। जिसके बाद हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष लोधी, सूरज वर्मा, शुभम सक्सेना
सेठी जोशी आदि कई कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।  लड़की और लड़के को पकड़ लिया।  

नाम पूछने पर लड़के ने पहले टालमटोल करनी चाही लेकिन हिंजामं कार्यकर्ताओं के आगे एक न चली। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवक के पास से  नशे की गोलियां भी मिलीं।  इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर हंगामा कर दिया।  मौके पर पहुंचे रेलवे के टीटी को पूरी बात बताई। फिर दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी जवानों ने लड़की और लड़के से गहनता से पूछताछ की।  दोनों कई साल से एक दूसरे के संपर्क में होने की बात कहते रहे और उधर,  हिंजामं नेताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की। लड़की को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि लड़के का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: विदा कराकर ले जा रहे थे और रास्ते में ही लूट ली अस्मत, दे दिया तीन तलाक...जानिए मामला

संबंधित समाचार