पीलीभीत: विदा कराकर ले जा रहे थे और रास्ते में ही लूट ली अस्मत, दे दिया तीन तलाक...जानिए मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में सुलह के पांच माह बाद ससुर और देवर विदा कराने आए। आरोप है कि लौटते समय रास्ते में दोनों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया और पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की ओर से एसपी के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया है कि 29 नवंबर 2021 को शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के एक युवक से उसका निकाह हुआ था। मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। मगर ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद पांच लाख नकदी और कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न कर मारपीट करने लगे।
परेशान होकर उसने 21 दिसंबर 2022 को ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर ससुराल वालें ने समझौता कर दोबारा परेशान नहीं करने की बात कहीं। इस पर वह मान गई और समझौता कर लिया। इसके बाद वह लोग फिर बदल गए। उसको मायके से विदा कराने तक नहीं आए। समझौता में तय हुई शर्तो को भी नहीं माना।
कई माह बाद उसका पति और ससुर देवर 17 मई 2023 को कार से विदा कराने उसके मायके आए थे। इस पर वह उन लोगों के साथ ससुराल के लिए चल दी। रास्ते में बिलसंडा कस्बे में एक घर के पास गाड़ी रोक दी। उसके साथ घर के कमरे ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया। बाद में पति ने तीन तलाक देकर मकसूदापुर चीनी मिल के पास गाड़ी से उतार दिया। वहां से किसी तरह वह अपने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिवार के साथ पुलिस से शिकायत की, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब एसपी के आदेश पर पति ,ससुर,सास ,ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में चल रही थी दारू पार्टी, दो युवक धरे
