पीलीभीत: टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में चल रही थी दारू पार्टी, दो युवक धरे
टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में की दारू पार्टी की पार्टी करना पड़ा
पीलीभीत, अमृत विचार। टाइगर रिजर्व जंगल के कोर एरिया में दो युवकों को दारू पार्टी करना महंगा पड़ गया। गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने कोर एरिया में बाइक से दोनों युवकों को दारु पीते हुए देख पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया।
मानसून के चलते 15 जून को टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र बंद कर दिया गया था। जिसके बाद टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में पूर्णतया प्रतिबंध कर दिया जाता है। सिर्फ जंगल में वन कर्मियों का ही प्रवेश रहता है। गुरुवार को माला रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार, वन रक्षक रविंद्र कुमार कर्मचारियों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी माला रेंज की प्रथम बीट संख्या 126 बी में माधोटांडा रोड पर ग्रासलैंड में दो युवक खड़े दिखे। युवकों को देखकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तो दोनों युवक वहां बैठकर दारु पी रहे थे।
इस पर वन विभाग की टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलई के थे। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि ग्रासलैंड में बैठे दो युवकों को टीम ने पकड़ा था। इस पर उनका चालान किया गया है।
उधर, शहर से सटे गांव रूपपुर कमालू में नशेड़ियों के हुड़दंग से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि शाम होते ही प्रतिदिन नशेड़ियों का उत्पात शुरू हो जाता है। हाईवे किनारे चाट पकौड़ी और अंडे के ठेलों भीड़ रहती है। महिलाओं का निकलना दूभर हो रखा है। पुलिस की आवाजाही होने के बाद भी नशेड़ियों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: जैसे पत्नी को मारा, वैसे ही कर देंगे गोली मारकर तेरी हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
