रायबरेली : अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर
जगतपुर/ रायबरेली , अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। एंबुलेंस की मदद से उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है । जहां उसका इलाज चल रहा है ।
यह हादसा शुक्रवार की देर शाम लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर के पास हुआ है। पिछवारा गांव निवासी रामदेव शुक्रवार को किसी काम से रायबरेली गए हुए थे। जहां से देर शाम को वापस अपने घर लौट रहे थे। राजमार्ग पर जमालपुर के पास अचानक उनका नियंत्रण बाइक से खो गया। जिसके कारण वह सड़क के किनारे खड्डे में बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने बताया कि घायल को बाहरी और आंतरिक छोटे लगी हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
