मुरादाबाद : मनमाने स्थानांतरण व अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने दो घंटे ठप रखा कामकाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मरीजों को परामर्श व जांच के लिए करना पड़ा इंतजार

मुरादाबाद, अमृत विचार। चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले में चिकित्सा स्वास्थ कर्मियों ने शनिवार को सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिस्कार कर काम ठप कर दिया। इससे मरीजों को परामर्श व जांच के लिए भटकना पड़ा।  

कार्य बहिष्कार से दो घंटे ओपीडी, डिस्पेंसरी, एआरवी इंजेक्शन रूम, पैथालॉजी,एक्सरे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और स्टाफ नर्स आदि के काम ठप होने से मरीज परेशान हुए। उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के लिए भी दो घंटे इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी में लंबी कतार लग गई।

जिलाध्यक्ष पाकेश गुप्ता ने बताया कि मनमाने तरीके से अनीतिगत स्थानांतरण जिसमे दिव्यांग, गंभीर रोगों से ग्रस्त कर्मचारी, दांपत्य नीति एवं संघों के जिला अध्यक्ष और मंत्री के स्थानांतरण यदि सरकार ने वापस नहीं लिया तो आगे वृहद आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिमेदारी सरकार की होगी। आंदोलन में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर, संप्रेक्षक त्रिवेंद्र चौहान, सीमा भारती, राजेश पाठक, कुंदन सिंह, अंकिता सुशील विशन तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : प्री मानसून की बारिश में खुली स्मार्ट सिटी में जलनिकासी व्यवस्था की पोल, सड़कों के गड्ढे में पानी भरने से हादसे की आशंका

संबंधित समाचार