Banda: मुझे माफ कर देना मेरी प्यारी मम्मी… लिखकर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव देख परिजनों की निकल गई चीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बांदा, अमृत विचार। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खरौच गांव अंतर्गत मजरा संतराम का पुरवा निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू की 14 वर्षीया 9वीं की छात्रा इकलौती बेटी ने सूना मौका पाकर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को लाश के पास से ‘मुझे माफ कर देना मेरी प्यारी मम्मी’ लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जांच के लिए भेजा है, उसकी सीडीआर डिटेल भी निकलवाई जा रही है ताकि आत्महत्या का कुछ कारण पता चल सके।

कोतवाली क्षेत्र के खरौच गांव के मजरा संतराम का पुरवा निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू की  इकलौती बेटी राखी 14 वर्ष ने शुक्रवार को अपने रहायसी घर में सुना मौका पाकर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के समय पिता धीरेंद्र  तथा माता रूपा नरैनी कस्बा के एक स्थानीय बैंक से रुपए निकालने गए थे। यह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जो कक्षा 9 की छात्रा थी।

नरैनी के विवेकानन्द स्कूल में पढ़ती थी,  बैंक से लगभग 4:00 बजे माता-पिता के घर लौटने पर देखा बेटी फंदे पर टंगी हुई थी। अचानक हुई घटना पर परिवार में कोहराम मच गया माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार