Kanpur Dehat News : निर्माणाधीन चर्च में बजरंगियों ने की थी तोड़फोड़, 11 नामजद व 80 अज्ञात पर केस दर्ज
कानपुर देहात में निर्माणाधीन चर्च में तोड़फोड़ पर 11 नामजद व 80 अज्ञात पर केस।
कानपुर देहात के निर्माणाधीन चर्च में तोड़फोड़ पर 11 नामजद व 80 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। बजरंगियों के हंगामे व तोड़फोड़ के बाद तहसीलदार ने तहरीर दी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर के पास निर्माणाधीन ईसाई स्कूल व चर्च में शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे व तोड़फोड़ के बाद तहसीलदार ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने 11 नामजद व 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
