कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, सभी ट्रेनें रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया फोटो

शिमला। हिमाचल प्रदेश की विश्व धरोहर शिमला से कालका जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक को बहाल करने का कार्य चल रहा है। कालका शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन हो गया।

इस कारण कालका से शिमला और शिमला से कालका जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग समेत शोघी रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आया है। वहीं कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ भी गिरे हैं। जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के माध्यम से अंबाला मंडल के अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद अधिकतर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक को बहाल करने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने कहा- भाजपा के लिए प्रयोगशाला है जम्मू कश्मीर

संबंधित समाचार