Kanpur: दहेज दोगुना नहीं देने पर बारात लेकर नहीं आने की दी थी धमकी, शादी के दो दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर चुनी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शादी के दो दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।

कानपुर के घाटमपुर में शादी के दो दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर  कोतवाली क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत प्रतापपुर गांव में एक युवती ने शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि जहां युवती की शादी तय हुई थी, वहां दहेज की मांग दोगुना हो गई थी। दहेज दोगुना नहीं देने पर बरात लेकर ना आने की बात युवती के ससुरालियों द्वारा कही गयी थी। जिससे परिजन दहेज को लेकर परेशान थे, वहीं युवती भी मानसिक रूप से तनाव में थी।

शनिवार को जब माता पिता बाजार गए थे और भाई किसी कार्य के चलते घर के बाहर थे। तभी युवती ने घर के अंदर छत मे लगे पंखे के कुंडे मे साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि युवती फांसी के फंदे पर झूल रही है। सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पहले युवक के साथ तय की थी तथा बयाना के तौर पर ₹1लाख दिए थे, 27 तारीख को आरती की शादी थी। वही 8 दिन से लड़के पक्ष वाले दहेज के ₹3लाख एवं दहेज का सामान घर भिजवाने के लिए कह रहे थे। समान आने के बाद ही बरात लेकर आने की बात कही। इसी बात को लेकर जहां परिजन परेशान थे, वही लड़की भी मानसिक रूप से तनाव में थी।

22 तारीख को एक बार फिर दहेज के समान व ₹3लाख घर भेजने की बात कही, ना देने पर 27 जून को बरात लाने से इंकार कर दिया। शनिवार को युवती के माता-पिता बाजार गए थे तथा दोनों भाई कुछ काम से बाहर थे, दोपहर 12  बजे लगभग घर के अंदर छत के पंखे में साड़ी से फांसी लगाकर आरती ने जान दे दी। छोटा भाई जब घर आया तो देखा कि युवती फांसी के फंदे में झूल रही है।

सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की  भीड़ मौके में जुट गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। बताया गया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार