आज का राशिफल। 25 जून, 2023
मेष
आज साझेदारी में नए काम शुरू कर सकते हैं। रीसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में ध्यान देंगे। ऑनलाइन कारोबार से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
वृष
आज अपनी कार्यक्षमता को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। क्रोध के कारण अवसरों को खो सकते हैं। आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़ों के द्वारा होने वाले सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
मिथुन
आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। मित्रों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। दौड़धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। प्रेमी जन से कोई वादा न करें।
कर्क
आज आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।
सिंह
आज अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे। आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
कन्या
आज नई जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। व्यापार में आ रही गिरावट दूर होगी। अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पाएंगे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें।
तुला
आज अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। यदि इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम रहे हैं तो भी आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है। परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें।
वृश्चिक
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं।
धनु
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है।
मकर
आज लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। कामकाज को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। घर में मन नहीं लगेगा। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। बच्चे आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे।
कुंभ
आज धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। व्यापारी लोग डील करते समय थोड़ी सावधानी रखें। सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करें। असंतुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
मीन
आज पहले की गई मेहनत का सुखद परिणाम आपको मिल सकता है। नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में आपको पुराने संपर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा।
