Mahoba Fire : चलती कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर राख
महोबा में चलती कार में आग लग गई।
महोबा में तेज रफ्तार कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। कार रुकते ही उसमें सवार लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई।
महोबा, अमृत विचार। कबरई धरौन मार्ग में तेज रफ्तार कार चलते चलते अचानक आग का गोला बन गई। कार से निकली आग की लपटें देख चालक ने साहस दिखाते हुये सूझबूझ का परिचय देकर इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। कार रुकते ही उसमें सवार लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई।
शनिवार को एक कार में सवार चार लोग धरौन की तरफ से कबरई की तरफ आ रहे थे। तभी अचानक उटियां गांव के पास चलती कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। तभी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुये एक किनारे खडी करके कार को रोक दिया। इसके बाद सभी लोग कार से कूदकर भाग खडे हुये।
देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोग कार में लगी आग को बुझाने के लिये दौड पडे। लेकिन बैटरी फटने के डर से लोग बैक को लिये। इतना ही नही मार्ग पर निकल रहे डम्फर ट्रक व अन्य वाहन जहां के तहां कार में आग लगी देख खडे हो गये। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके बाद आवागमन शुरु हो सका। प्रभारी निरीक्षरक कबरई वीरेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नही है फिर भी पता लगाया जा रहा है।
