रामपुर : बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा अस्पताल सील, संचालक सहित दो के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिलते अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर सील कर दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शासन के निर्देश के बाद  जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है। उसी के चलते नोडल  अधिकारी डा. के के चहल  ने 22 जून को मोहनपुरा टांडा में बने सेवा  हास्पिटल का निरीक्षण किया गया,तो वहां पर तीन महिलाएं भर्ती पाई गई। जिसमे एक महिला का आपरेशन हुआ था। दो महिलाओं का आईफलूड चल रहा था।

 इस बीच वहां पर मौजूद संचालक रहमत अली  और इजाज बेग से जब रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे गए,तो वह नही दिखा सके। डाक्टर और अन्य स्टाफ भी मौजूद नही था।  इसक बाद नोडलअधिकारी ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने इंडियन  मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा  दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: रियल विजन लैंड डेवलपर्स इंफ्राटेक कंपनी कई लोगों से दस लाख रुपये लेकर फरार

संबंधित समाचार