बंगाल के ओंडा में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के ओंडा में रविवार को दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गये और दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे हुई घटना में किसी के हताहत या घायल होने की रिपोर्टें नहीं है। यह दुर्घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी स्पष्ट रूप से लाल सिग्नल से आगे निकलकर मुख्य ट्रैक के सामने वाली लूप लाइन को पार करने के बाद ओंडा स्टेशन पर एक अन्य खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी। 

ये भी पढे़ं- असम: बाढ़ की स्थिति गंभीर, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित

 

संबंधित समाचार