Hamirpur News : त्यौहारों को लेकर अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में त्यौहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक।

हमीरपुर में त्यौहारों को लेकर अधिकारियों ने पीस कमेटी बैठक की। आपसी भाईचारा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की।

हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली सदर में आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई। आगामी त्यौहार ईद, श्रावण मास को लेकर एसडीएम सदर पवन पाठक, सीओ राजेश कमल की अध्यक्षता में कोतवाली क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, पुजारी, मौलवियों, धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई।

इस दौरान त्योहार की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। सम्भ्रांत व्यक्तियों से सुझाव भी लिए गए। त्योहारों के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया व आपसी भाईचारा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुर्ग विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार