जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एनआईए की कई जगहों पर छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनआईए के दल घाटी के बांदीपुरा, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में छह से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

ये भी पढे़ं- भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा से पूछा- ‘देश में क्या चल रहा है?’

 

संबंधित समाचार