आजमगढ़ में डबल मर्डर से हड़कंप: बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां परसहां गांव स्थित अंडरपास के बगल में बीती रात घर के बाहर सो बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों का रक्तरंजित शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चारो ओर खून फैला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
बता दें कि मूल रूप से शहर के सिधारी क्षेत्र के रहने वाले विश्वनाथ सोनकर (82) लगभग 12 वर्ष से निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव स्थित मकान में रह रहे थे। रविवार रात विश्वनाथ व उनकी पत्नी संचार (80) खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दंपती को मौत के घाट उतार दिया।
बता दें मृतक दंपती के तीन बेटे हैं। तीनों सिधारी स्थित घर पर रहते हैं। सूचना पर वे भी मौके पर पहुंच गए। बेटों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस फॉरेंसिक टीम आदि के साथ जांच की कवायद में जुटी है।
यह भी पढ़ें:-Shravan Sahu murder case: IPS मंजिल सैनी की बढ़ी मुश्किलें, विभागीय जांच शुरू, जानें वजह
