दिल्ली में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर 2 लाख की लूट, घटना CCTV में हुई कैद
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां दिनदहाड़े प्रगति मैदान टनल में बदमाशों ने हथियारों के बल पर डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए। बता दें वह कैश लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। फिलहाल नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढे़ं- मणिपुर में हिंसा की बदलती प्रकृति गृह मंत्री के लिए चिंता का विषय : मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
