अयोध्या में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो लोगों की मौत, देवरिया के थे निवासी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पूराबाजार, अयोध्या/अमृत विचार। अयोध्या - प्रयागराज हाइवे पर चांदपुर हरबंस के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों देवरिया जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई है, जानकारी की जा रही है। बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवक डाभासेमर के निकट मलिकपुर में काम कर रहे थे। वहीं से शनिवार देर रात लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

 पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। जिनमें विशम कुमार पुत्र लालू निवासी गांव दिघरा जनुवी थाना सलेमपुर, दूसरे महेन्द्र मौर्य पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे ग्राम दैना थाना बरहम जिला देवरिया हैं। दोनों मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन शर्मा ने बताया कि दोनों मृतक मलिकपुर गांव में काम करके लौट रहे थे सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस, देवर पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

संबंधित समाचार