शर्मनाक: नहा रही थी साली, जीजा ने बना लिया वीडियो...अब दे रहा वायरल करने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। एक किशोरी की उसके बहनोई ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। अब वह ससुराल वालों से वीडियो वायरल करने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग कर रहा है। किशोरी की मां ने दामाद और उसके तीन बहनों के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी उसका दामाद वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है। वह और उसके परिवार के लोग ठेला लगाकर अलग-अलग सामान की बिक्री करते हैं। महिला का आरोप है कि दामाद उसके परिवार के लोगों से नफरत करता है। 

दामाद का घर पर आना-जाना था, इसी बीच उसने उसकी बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार लाख रुपये की मांग कर रहा है। महिला की तहरीर पर सीबीगंज पुलिस ने आरोपी दामादा, उसकी तीन बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार