बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत
बरेली, अमृत विचार। बरेली में दियोरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। वहीं जब पीड़िता के परिजनों में थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। जिसके बाज आज पीड़ित परिवार के लोगों ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
दियोरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का कहना है कि उसके जेठ और जेठानी दिल्ली में रहते हैं और उनके छह बच्चे पांच बेटियां और एक बेटा है। जिनमें से तीन बेटियां उसके पास रहती हैं। वहीं बीती 22 जून को महिला अपनी बेटी को लेकर दूसरे मकान से पानी लेने गई थी। इस दौरान उसकी नाबालिग भतीजी घर में अकेली थी और सास मकान की दूसरी मंजिल पर थी। तभी रात करीब 9 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
इस बीच शोर शराबा सुनकर पहुंची महिला को देखते ही आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। वहीं इसकी आरोपी के घर पर शिकायत करने पर उसके दबंग परिवार ने उलटा महिला को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की दियोरनिया थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर आज एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढे़ं- बरेली: व्यापारी दिवस के रूप में मनाई जाएगी दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती
