बरेली: व्यापारी दिवस के रूप में मनाई जाएगी दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दानवीर सेठ भामाशाह के जन्म दिवस को शहर के व्यापारी धूमधाम से मनाएंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दिया। 

इस दौरान ज्ञापन देने आए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर के पदाधिकारियों ने बताया प्रधानमंत्री  द्वारा देश की प्रगति, विकास के लिए सब का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के आधार पर देश का 15 से 20 करोड़ व्यापारी, उद्यमी, छोटा बड़ा कारोबारी, लघु मध्यम दुकानदार, रेहड़ी पटरी वालों सहित सभी देश और प्रदेशों की अर्थव्यवस्था को गति देने और औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास के लिए कटिबद्ध होकर आपके आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं स्वरोजगार योजना की धारणा के साथ है, तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री की नीतियों का समर्थन कर रहा है। 

वहीं दानवीर सेठ भामाशाह के आदर्शों पर चलकर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। इस विशाल, व्यापक वर्ग को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने हेतु दानवीर और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले सेठ भामाशाह के जीवन चरित्र को देश, राष्ट्र, जनता के समक्ष और व्यापक रूप एवं बेहतर तरीके से रखे जाने की आवश्यकता है। इस बारे में अवगत कराना है कि 29 जून को दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती है जिसको सभी व्यापारी संगठन राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जो देश के करोड़ों उद्यमी, व्यापारियों का विशाल संगठन है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की अध्यक्षता में हुई देशव्यापी बैठक में हम सभी लोगों ने मिलकर प्रस्ताव पारित किया है। जिसके सन्दर्भ में पूर्व में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा इस बार भी दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती के अवसर पर व्यापार दिवस मनाएंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: 4.98 करोड़ रुपए की लागत से बने किला पुल में होने लगे गड्ढे

 

संबंधित समाचार