रायबरेली : मामूली विवाद में युवक ने भाई के साले और उसके दोस्त को मारी गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोनों की हालत गंभीर , ट्रामा सेंटर रेफर 

अमावा /रायबरेली, अमृत विचार। आपसी बातचीत के दौरान हुए विवाद में बड़ी घटना हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक युवक ने अपने भाई के साले और उसके दोस्त को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
     
घटना मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लू का पुरवा का है। गांव निवासी  रितिक सोनकर के यहां उसके भाई के साले दीपक सोनकर अपने दोस्त रतापुर निवासी अरुण सिंह के साथ आए हुए थे। बताते हैं कि रात करीब 11बजे दोनों लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि रितिक ने दीपक और अरुण को तमंचे से गोली मार दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से जब पूरा गांव गूंजा तो गांव के लोग दौड़े। उसके बाद रितिक मौके से भाग गया। 

बताया जाता है कि रितिक के साथ तीन अन्य लोग भी थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताते हैं कि दीपक के गले में किनारे और अरुण के पीठ में गोली लगी है। घटना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी बंदना सिंह ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है ।मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -डेढ़ साल से पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रहती रही महिला, बेटी की इज्जत बचाने को दर्ज कराई FIR

संबंधित समाचार