डेढ़ साल से पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रहती रही महिला, बेटी की इज्जत बचाने को दर्ज कराई FIR  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के राजघाट इलाके में रहने वाली एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते तकरीबन डेढ़ साल से महिला अपने पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही थी। लेकिन उसके प्रेमी ने जब उसकी बेटी को बुरी नियत से दबोच लिया तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला की बेटी से निकाह करने की बात कहकर उसे धमकाया भी था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद के मूढ़ापांडेय थाना क्षेत्र के अजमतपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी गलियों में फेरी लगाकर कपड़े  बेचने का काम करता है। काम के दौरान ही महिला से उसके सम्बन्ध हो गए। ये बात महिला के पति को भी पता चली लेकिन उसने कोई ऐतराज नहीं किया। इस बीच अब आरोपी शाहरुख महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की।

महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वो घर से बाहर गई थी, इसी बीच आरोपी ने उसकी बेटी को दबोच लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी के चिल्लाने पर आस-पास के लोग पहुंचे। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने कि धमकी पूरे परिवार को दी। महिला कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत

संबंधित समाचार