रायबरेली: संक्रामक बीमारियों ने बढ़ाई अस्पतालों में मरीजों की संख्या
भदोखर, रायबरेली, अमृत विचार। मौसम के लगातार बदल रहे मिजाज ने संक्रामक मरीजों की संख्या बढ़ा दी है । इस समय उल्टी, दस्त बुखार, टाईफाइड, सर्दी, जुकाम से पीड़ित मरीज सीएचसी आ रहे हैं। सोमवार सुबह,समय- 11बजे पूरे गोसाई मजरे बषाढ़ निवासी बृजेश कुमार और बाल्हेपुर निवासी राजकुमारी पत्नी प्रकाश, अजरहा मजरे बेलाभेला निवासी खुशबू और उत्तर पारा निवासी रूबी सहित आधा दर्जन से अधिक मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित रोगी मिले, जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।
कुछ क्षेत्रों में चिकन पॉक्स के भी मरीज हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें छोटी देवी जी मान कर लो पूजा पाठ कर रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक डा चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि इस समय दावत का मौसम चल रहा है। जिसमें अक्सर बच्चे और बृद्ब लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो जाते हैं।अगर उनका समय रहते सही इलाज न हुआ तो ऐसे मरीजों को अपनी जान भी गंवाना पड़ सकता है। चिकित्सक ने बताया कि इन बीमारियों का मूल कारण साफ-सफाई और सही खानपान ना होना है। यदि साफ-सफाई रखते हैं और खानपान संयमित रखते हैं तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
बचाव एवं उपाय
चिकित्सक ने बताया कि बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए। कटे ,सड़े व गले फलों को खाने से बचना चाहिए। किसी भी तरह की तरह की परेशानी होने पर ऐसे मरीजों को तुरंत नजदीकि सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहिए।शुद्ध व ताजा भोजन करना चाहिए। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक खाने में प्रयोग करना चाहिए। नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-Shravan Sahu murder case: IPS मंजिल सैनी की बढ़ी मुश्किलें, विभागीय जांच शुरू, जानें वजह
