हल्द्वानीः प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में उठी मांग, अंतर्राज्यीय बस अड्डा नहीं तो वोट नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं की आर्थिक राजधानी और प्रदेश का प्रमुख महानगर विगत कई वर्षों से यातायात अव्यवस्था से जूझ रहा है। जगह-जगह जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार आंख बंद करके तमाशा देख रही है। यह बात प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कही।

नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों का कहना है कि बस टर्मिनल बनेगा, लेकिन जमीन खोजी जा रही है। अब तो सरकार ने शहर के बीचोंबीच फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव रख दिया है। ताकि यहां के व्यापारियों को बर्बाद कर दिया जाए। फ्लाईओवर निर्माण में करोड़ों रुपए लगेंगे, जबकि बस टर्मिनल उसकी आधी लागत में बन जाएगा। 

सघन बाजार क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण से व्यापारियों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब जनता के हाथ में इन जनप्रतिनिधियों की चाबी होगी। उन्होंने कहा कि वह एक मुहिम चलाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें हल्द्वानी के लोगों को जोड़ा जाएगा और बस टर्मिनल नहीं तो वोट नहीं का विकल्प रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः जनता का मालिक नहीं, सेवक समझ कर काम करे पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज